राज्य शासन ने मंत्रियों की बिल्डिंग कैपेसिटी के लिए कराए गए चिंतन शिविर के बाद चार अलग-अलग मंत्री समूह गठित किया किए हैं। 2 समूह में सात-सात और 2 में आठ-आठ मंत्री शामिल किए गए हैं। पहला मंत्री समूह आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश 2023 और अमृत काल 2047 से संबंधित सुशासन विषय के संबंध में निर्धारित लक्ष्यों के नियमित समीक्षा करेगा। इस समूह में मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को सबसे पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरा मंत्री समूह भौतिक अधोसंरचना को लेकर बना है जिसमें निर्धारित लक्ष्यों के नियमित समीक्षा होगी। इस समूह में मंत्री गोपाल भार्गव पहले स्थान पर होंगे जबकि तीसरा समूह स्वास्थ्य और शिक्षा विषय को लेकर बनाया गया है जिसमें मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को पहले स्थान पर रखा गया है। अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर बनाए गए समूह में मंत्री विजय शाह पहले स्थान पर शामिल किए गए हैं।

share