मध्य प्रदेश की फिजाओं में सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक नया अवतार दिखाई दे रहा है। लगातार जिलों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री मंच से फैसले सुना रहे हैं जो जनता चाहती है। अगर किसी अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री के कान तक पहुंच रही है तो तुरंत मंच से हिसाब हो रहा है। निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को तुरंत हटाने के आदेश दिए। झाबुआ SP या दमोह SP को हटाना कहीं न कहीं मध्य प्रदेश में यह सिद्ध कर रहा है कि जनता जनार्दन रूपी भगवान की जो नहीं सुनेगा वह कुर्सी पर नहीं रहेगा।
अधिकारियों को लगता था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहज, सरल, सौम्य हैं और वह हमारी गलतियों को इग्नोर करेंगे पर ऑन स्पॉट निर्णय कहीं न कहीं मध्य प्रदेश की जनता के चेहरे पर खुशी और रौनक ला रहा है, वहीं अधिकारियों के चेहरे पीले पड़ रहे हैं। अब किसकी बारी यह सोच कर लगातार मुख्यमंत्री विभिन्न मंचों से कई अधिकारियों की तारीफ कर रहे हैं और जो अधिकारी बेहतर परिणाम नहीं दे पा रहे हैं उन्हें दंडित कर रहे हैं। निवाड़ी कलेक्टर को हटाते समय डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा की मंच से तारीफ की इससे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पूरे प्रदेश की एक-एक पल की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान को है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये नया रूप कहीं न कहीं नायक फिल्म के अनिल कपूर की याद दिला रहा है। जनता भी अब ऐसे अधिकारियों को जो उनके हक उन्हें नहीं दे पा रहे, उन्हें बर्दाश्त नहीं कर रही, उसे पता है हमारा नायक जनता के लोकप्रिय लाडले मुख्यमंत्री हमारी तकलीफ बर्दाश्त नहीं करते और ऑन स्पॉट फैसला किया जाने लगा है।
मध्यप्रदेश में कई बेहतर अधिकारी काम कर रहे हैं जिनकी तारीफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हमेशा करते हैं वहीं स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि जो अधिकारी अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और जो अधिकारी बेहतर काम नहीं कर रहे हैं उन्हें दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा को अधिकारियों को समझ लेना चाहिए। इसलिए लाट साहब होशियार हो जाइए। सीएम शिवराज सिंह चौहान अब नायक फिल्म के हीरो की भूमिका में है, जो जनता चाहती है, वही अब मध्यप्रदेश में होगा। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)

share