रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पास खूंटी जिले के दुल्मी गांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में रांची के SSP प्रभात कुमार को भी गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार उन्हें सीने में गोली लगी है। एसएसपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान के शहीद होने की भी सूचना है, साथ ही पुलिस ने एक नक्सली को भी मार गिराया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
share
