भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के साथ मध्यप्रदेश संगठन की विशेष निगरानी का ज़िम्मा सौंपा है। उन्हें एमपी के साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल का भी विशेष ध्यान रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकाश के कार्यालय का केन्द्र भोपाल होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वी सतीश को संगठक और संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी-एसटी मोर्चा समन्वय, विशेष सम्पर्क की जिम्मेदारी दी गई है। सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ चंडीगढ़ में मुख्यालय के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ पर विशेष ध्यान रखने का काम करेंगे।
share