News Update :

रत्नाकर झा को डिंडोरी कलेक्टर बनाया, कार्तिकेयन के मुरैना तबादले के बाद रिक्त था पद

भोपाल
राज्य शासन ने रत्नाकर झा को डिंडोरी कलेक्टर बनाया है। रविवार को जारी आदेश में 2012 बैच के आईएएस झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। झा अभी उपसचिव वाणिज्यिककर विभाग में पदस्थ हैं। डिंडोरी कलेक्टर का पद बी. कार्तिकेयन को मुरैना कलेक्टर बनाये जाने के बाद रिक्त था। जहरीली शराब कांड में मुरैना कलेक्टर के तबादले के बाद कार्तिकेयन वहां पदस्थ किये गए थे।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved