News Update :

निकाय चुनाव ट्रेनिंग: नगरीय निकाय व पंचायत निर्वाचन की तैयारी एक साथ करें कलेक्टर- DV सिंह

भोपाल
नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन की तैयारी एक साथ करें। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह ने यह बात जिले के अधिकारियों के स्थानीय निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में कही। प्रशिक्षण वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ।

 सिंह ने कहा कि नाम निर्देशन-पत्रों की प्राप्ति, उनकी संवीक्षा, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन के संबंध में सभी तैयारियाँ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा चाही गयी जानकारी तुरन्त उपलब्ध करवायें। सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण बार-बार नहीं होगा। जो बातें आज बतायी जा रही हैं, उन्हें ध्यान से सुनें। पूरी प्रक्रिया में कोविड-19 की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन हो।

प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. समीरा नईम और अजय काले ने निर्वाचन की घोषणा के बाद की जाने वाली कार्यवाही और आदर्श आचरण संहिता के बारे में बताया। दीपक पाण्डे ने नाम निर्देशन-पत्रों की प्रस्तुति, संवीक्षा, और प्रतीक आवंटन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आईईएमएस सहित निर्वाचन संबंधी अन्य आईटी टूल्स और एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान उप सचिव अरुण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved