राज्य शासन ने मध्य प्रदेश राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 सितंबर को सतना जिले के रैगांव में इसकी घोषणा की गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में 28 जनवरी 2008 को बनाए गए राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का नाम बदलते हुए इससे नया नाम मध्य प्रदेश राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग दिया गया है। गौरतलब है कि 26 जनवरी 2021 को रीवा में भी मुख्यमंत्री चौहान ने सवर्ण आयोग बनाने की घोषणा की थी। 10 दिन पहले मुख्यमंत्री चौहान पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन कर चुके हैं जिसके बाद इसके अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति भी की जा चुकी है।

share