स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ 47 प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक के जनजातीय कार्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना के मामले में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण ने इन कर्मचारियों के लिए एनओसी जारी की है। उनकी पदस्थापना सीहोर, बैतूल, बालाघाट, बड़वानी, धार, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, इंदौर, डिंडोरी, ग्वालियर छिंदवाड़ा जिलों में की गई है।
share