News Update :

5 से 6 बार विधायक, सांसद रहकर कोई नेता कहे कि मौका नहीं मिला तो उससे बड़ा नालायक कोई नहीं-राव

भोपाल
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने लंबे समय तक विधायक और सांसद पद की जिम्मेदारी निभाने वाले नेताओं को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने ऐसे विधायकों और सांसदों को लेकर कहा कि 25 से 30 साल तक विधायक सांसद रहने के बाद भी अगर कोई नेता यह कहते हैं कि उन्हें उन्हें मौका नहीं मिला तो उनसे बड़ा नालायक कोई नहीं है। उन्हें मौका मिलना भी नहीं चाहिए।
प्रदेश प्रभारी राव ने यह बातें गुरुवार को राजधानी के जिंसी स्थित रविदास मंदिर में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि वे प्रवास पर जाते हैं तो कई बार 5 से 6 बार विधायक सांसद रहे और 25 से 30 साल तक जनता का वरदान प्राप्त कर चुके नेता यह शिकायत करते हैं तो उन्हें मौका नहीं मिला। सालों से प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं के बार-बार मौका चाहने  और मंत्रिमंडल व संगठन में जगह नहीं पाने वाले सीनियर नेताओं की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि
उनके पास रोने के लिए कुछ नहीं होना चाहिए, ऐसे नेता अगर कहे कि उन्हें मौका नहीं मिला तो उनसे बड़ा नालायक कोई नहीं, उन्हें मौका मिलना भी नहीं चाहिए। गौरतलब है कि शिवराज कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने से कई विधायक नाराज हैं और जब तक अपनी नाराजगी किसी न किसी रूप में जनता के बीच में लाने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी न मिलने पर भी कई नेताओं ने अपनी नाराजगी किसी न किसी रूप में वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई है। राव ने इस तरह का बयान देकर ऐसे नेताओं को मुंह बंद रखने के संकेत दिए हैं।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved