News Update :

कांग्रेस की खण्डवा, पृथ्वीपुर सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय, जोबट, रैगांव पर अभी मंथन

भोपाल
उपचुनाव का ऐलान भले ही आज हुआ है लेकिन कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर विधानसभा में अपने उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं। हालांकि उसे जोबट और रैगांव विधानसभा में उम्मीदवार चयन को लेकर मुश्किल आ रही है। इन दोनों सीटों पर कई दावेदार हैं।
खंडवा लोकसभा अरुण यादव की पारंपरिक सीट है। वे यहां से 2009 से लगातार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक के तीन लोकसभा चुनाव में से वे एक चुनाव में  ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि दो चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उपचुनाव में भी वे ही सबसे मजबूत उम्मीदवार कांग्रेस की ओर से माने जा रहे हैं। अरुण यादव ने क्षेत्र में दौरे भी शुरू कर दिए हैं। उनकी टीम भी पूरे लोकसभा क्षेत्र में कई दिनों पहले से सक्रिय हो चुकी है।


वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर की उम्मीदवार लगभग तय है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कई दिनों पहले ही क्षेत्र में सक्रिय होने को कह दिया था। वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। नितेंद्र सिंह राठौर को टिकट मिलता है तो यह उनका पहला चुनाव होगा। हालांकि नितेंद्र अपने पिता बृजेंद्र सिंह राठौर के चुनाव में अहम भूमिका निभाते थे।

 
इन पर फंसा है पेंच


अलीराजपुर जिले की जोबट और सतना जिले की रैगांव सीट पर उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में पेंच फंसा हुआ है। जोबट में पूर्व विधायक सुलोचना रावत के पुत्र विशाल रावत के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को दावेदार माना जा रहा है। वहीं रैंगाव से भी दो महिला दावेदार पूरी ताकत से टिकट की दौड़ में शामिल हैं। बसपा से विधायक रह चुकी उषा चौधरी और कल्पना वर्मा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved