News Update :

आधी रात में BJP का कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री व जोबट कांग्रेस नेता सुलोचना ने थामा भाजपा का दामन

भोपाल
चुनाव नामांकन की तारीख का ऐलान होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को एक झटका दिया है। यह झटका जोबट विधानसभा क्षेत्र में मिला है। यहां से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत को भाजपा ने अपने पाले में ले लिया है। देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की मौजूदगी में सुलोचना और उनके बेटे विशाल भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा ने अभी जोबट समेत अन्य विधानसभा क्षेत्र और खंडवा लोकसभा के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जोबट में माधो सिंह डाबर की सशक्त दावेदारी के बीच भाजपा सुलोचना रावत या उनके बेटे विशाल को टिकट दे सकती है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved