
केंद्रीय नेतृत्व के हैं चहेते
वीडी शर्मा में कार्यकर्ताओं को अपना बनाने की कला है। वे जिससे भी मिलते हैं उसे अपने साथ जोड़ लेते हैं। यही वजह है कि आज उनके साथ लाखों कार्यकर्ताओं की भीड़ है। वे पार्टी के प्रति समर्पित और सांगठनिक क्षमताओं के कौशल की वजह से वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के चहेते हैं। भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान मिलता है। यह वाक्य लोकसभा चुनाव 2019 के उस चुनावी सभा की याद दिलाता है जब तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से कहा था कि विष्णु दत्त शर्मा भविष्य में भाजपा के बड़े नेता बनेंगे। वीडी शर्मा की 22 वर्ष की तपस्या को 15 फरवरी 2020 में तब सम्मान मिला जब उन्हें भाजपा प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हुए हैं।
विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदला
यहां विशेष बात यह है कि जब वीडी शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। भाजपा विपक्ष में थी। इस स्थिति को उन्होंने एक बड़े अवसर के रूप में बदलने की योजना बनाई। यही नहीं सियासत के पूर्वानुमान को आगे बढ़ाते हुए 2020 में ही प्रदेश में अप्रत्याशित सत्ता परिवर्तन की स्थितियां निर्मित हुई। इसमें वीडी शर्मा की अहम भूमिका रही।
कोरोना काल में अपनों की सेवा में जुटे रहे
उल्लेखनीय है कि जब 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी ने दस्तक दी और देश में पहली बार लॉक डाउन लगाया गया, तब बड़े पैमाने पर प्रवासी श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया। ऐसे में सैकड़ों मील पैदल चल रहे श्रमिकों के सामने भोजन, राशन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। यहां तक की कई लोग नंगे पैर मीलों चलने को मजबूर हुए। तब प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रत्येक मंडल में पूरे 3 महीने तक हर जरूरतमंद को सहायता पहुंचाने का पुण्य कार्य किया। भोजन, राशन ही नहीं बल्कि उन्होंने नंगे पैर चल रहे श्रमिकों को खुद अपने हाथों से जूते-चप्पल पहननाए। इस दौरान वीडी शर्मा एक राजनीतिक दल से ऊपर उठकर जनता की तकलीफों उनके दुख-दर्द में 24 घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध रहे। पैदल चल रहे श्रमिकों को आवागमन की सुविधा, चिकित्सा सुविधाएं और मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराते रहे।
बूथ विस्तारक अभियान बना रोल मॉडल
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं। सोशल मीडिया का महत्व बड़ा है। उनके नेतृत्व में बूथ विस्तारक और सुदृढ़ीकरण अभियान मध्य प्रदेश के सभी 65 हजार बूथों तक न सिर्फ मजबूत बनाने का काम किया गया बल्कि हर बूथ पर 20 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई। बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और विचार साझा किए गए। खास बात है कि वीडी शर्मा के नेतृत्व में बूथ विस्तारक व सुदृढ़ीकरण योजना भाजपा के लिए रोल मॉडल बन गई है।
(लेखक भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)

share