मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर इस बार राज्य सरकार सीएम को लाखों पौधे रोपने का तोहफा देने की तैयारी में है। इसी के चलते पूरे प्रदेश में सरकारी विभागों, नागरिकों, समुदायों और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से एक मार्च से पांच मार्च तक पौधरोपण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। सर्वाधिक पौधरोपण करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था को मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन पांच मार्च को राज्य, जिला स्तरीय समारोह में पर्यावरण विभाग के द्वारा संचालित समारोह में पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राणवायु अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इसके लिए सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिवों और कलेक्टरों को चिट्ठी लिखकर इस महाअभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया है। यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगोें के जुटने और पौधरोपण की अपील उन्होंने की है। मुख्य सचिव ने कहा है कि पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को जनभागीदारी से एक महा अभियान का रूप दिया जाना है। इस कड़ी में एक से पांच मार्च के बीच पूरे प्रदेश में पौध रोपण महाअभियान चलाया जाएगा।
हर जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा। इसमें सभी स्टेक होल्डर को शामिल किया जाएगा। समिति एक से पांच मार्च के बीच पौधरोपण अभियान का सतत समन्वय और मॉनीटरिंग तथा जनभागीदारी सुनिश्चित कराएगी।
राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों के भवनों, सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम- मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधरोपण किया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, छात्रावास, पंचायत परिसरों और शासकीय तथा वन भूमियों पर भी पौधरोपण किया जा सकेगा। जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों और निजी संगठनों को भी इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों और अन्य योग्य स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। पौधों की व्यवस्था

संबंधित व्यक्ति, संस्था के द्वारा स्वयं भी की जाएगी। वन, उद्यानिकी, कृषि विभाग की नर्सरी में उपलब्ध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जाएगा। रोपित पौधों की सुरक्षा, सिचाई एवं देखभाल की जिम्मेदारी पौधरोपण करने वाले व्यक्ति, संगठन और शासकीय संस्था की होगी। अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति उसके द्वारा किए गए पौधरोपण का विवरण फोटो सहित स्मार्ट फोन से अंकुर कार्यक्रम के वायुदूत अंकुर एप के जरिए दे सकेगा। इसके अलावा सीएम इवेन्ट पोर्टल पर दे सकेगा। 2706666 पर मिसकॉल देकर भी इस अभियान से जुड़ा जा सकेगा।
share