News Update :

चुनाव से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन एक वरदान: राकेश शर्मा

भोपाल
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव से पूर्व आगमन मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को ताकत तो देगा ही, साथ ही पंचायत एवं नगर निगम, नगर पालिका चुनाव में भाजपा के लिए संजीवनी बूटी का काम भी करेगा क्योंकि पूरे मध्यप्रदेश से चुनिंदा हजारों कार्यकर्ता को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय जय प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। यह कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भर देगा।
         इस ऊर्जा को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता जब चुनाव में उतरेंगे तो दोगुने उत्साह और उमंग से कार्य करेंगे। वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में मध्यप्रदेश का संगठन हमेशा सर्वश्रेष्ठ माना गया और राष्ट्रीय स्तर पर जो भी कार्यक्रम प्रदेश को दिए गए उसमें अव्वल रहा है, क्योंकि कुशाभाऊ ठाकरे जैसे व्यक्तित्व ने भाजपा मध्य प्रदेश के संगठन को गढ़ा है। पिछली बार 16 में से 16 नगर निगम भारतीय जनता पार्टी के पास थे।
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान ने जो विकास की गंगा मध्यप्रदेश में बहाई है उसके परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनता से  सीधा जुड़ाव है और जन हितैषी योजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को प्राप्त हो रहा है। यह लगातार जनता से संपर्क और जनता की सेवा का परिणाम है। साथ ही नेतृत्व और जन हितैषी स्पष्ट नीति के कारण पूर्व में मध्यप्रदेश में जब-जब उपचुनाव हुए उसमें भाजपा को भारी सफलता मिली। भारतीय जनता पार्टी के मुखिया जब कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे तो उसका लाभ मध्य प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा। यह नई ऊर्जा और उत्साह मध्य प्रदेश के आने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम देने में सहयोग करेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ाव और उसके प्रति समर्पण की तारीफ विपक्ष के नेता भी करते हैं। यह उपलब्धि पार्टी नेतृत्व के लिए गर्व का विषय हो सकता है जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन के लिए समर्पित किया। राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही स्टेट हैंगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी पार्टी संगठन द्वारा की गई है और लगातार उसकी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कर रहे हैं, वे कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई कर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गर्व महसूस करता है कि शिवराज सिंह चौहान जैसा नेता उन्हें प्राप्त हुआ है, जो सहज- सरल तो है ही, साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता करने वाला भी है। मध्य प्रदेश का कार्यकर्ता अपने नेतृत्व का आदेश का पालन हमेशा से करता आया है क्योंकि उसके सुख - दुख में सीएम शिवराज सिंह चौहान और पार्टी का नेतृत्व हमेशा खड़ा रहता है और यही गुण भाजपा को एक परिवार बनाता है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved