भोपाल
जबलपुर और सागर EOW की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ और जोगा गांव गौरीहार में एक साथ छापे मारे। टीम सेवा सहकारी समिति बदौराकला जिला छतरपुर के सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ आय से 6 गुना अधिक संपत्ति मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ पहले ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जबलपुर EOW के डीएसपी एवी सिंह द्वारा विवेचना की जा रही है। संपत्ति का आंकलन अभी जारी है। सर्च कार्रवाई के बाद संपत्ति का सही ब्योरा टीम पेश करेगी। बताया गया कि आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी, जेवर, वाहन और आलीशान मकान सहित अन्य सामग्री मिली है।
share