News Update :

सारंगपुर नगर पालिका CMO 10 हजार रुपए और राजस्व निरीक्षक 9 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल
लोकायुक्त पुलिस ने सारंगपुर नगरपालिका के सीएमओ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पवन कसेरा निवासी सारंगपुर जिला राजगढ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास को एक शिकायती आवेदन दिया कि वह नगर निगम, नगर पालिका में ठेकेदारी का कार्य करता है।
 मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया उसके किये गए कार्यों के बिल को पास करने के एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन उपरांत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा ने टीम के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया को 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राठी कॉलोनी स्थित गोकुल पुष्पद के मकान पर जहां आरोपी किराये से रहता था, वहां रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी अशोक भमोरिया ने आवेदक पवन कसेरा से रिश्वत राशि के 10,000 रुपये लेकर अपनी पहनी शर्ट की जेब मे रख ली थी। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक मयूरी गौर,  प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक बृज बिहारी पांडे, आरक्षक मनोज मांझी, आरक्षक हेमन्त ठाकुर शामिल रहे।
उधर एक अन्य कार्यवाही मंडला जिले हुई जहां राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार को 9 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved