भोपाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के लिए जारी परिपत्र में कहा है कि प्रदेश में होने जा रहे नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद, नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उसे ही बनाया जायेगा जो व्यक्ति जिस वार्ड में रहता है और उस वार्ड का मतदाता है। किसी भी उम्मीदवार का वार्ड परिवर्तन नही होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के इस निर्णय से दूसरे वार्ड से टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेताओ को झटका लग सकता है। दूसरे वार्ड से दावेदारी कर रहे ऐसे नेताओं का राजनीतिक समीकरण भी बिगड़ेगा। सभी नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद, नगर परिषद प्रभारियों और सभी जिला, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इस निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया है।
share