भोपाल
प्रदेश के 170 जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के बाद परिणाम मिल गए हैं।
सतना जिले के मझगंवा और आगर मालवा के आगर जनपदों में दोनों ही प्रत्याशियों को एक बराबर मत मिले और निर्णय टाई हो गया।
चुनाव में आपसी तालमेल के बाद जिन जनपदों में अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है, उसमें वीर सिंह रघुवंशी विदिशा, सविता पृथ्वी सिंह सागर, रश्मि सुरेश रहली सागर, ममता सिंह मानपुर उमरिया, बुंदेल सिंह, मालथोन सागर, राजेश रावत सोहावल सतना, अंजू भागवेंद सिंह उचेहरा सतना, विजय पटेल गैरतगंज रायसेन, गंगोत्री मेहरा उदयपुरा रायसेन, रुकमणी बाई सीतामऊ मंदसौर, प्रेमबाई कुशवाहा राजनगर छतरपुर,
प्रतिज्ञा परिहार करेली नरसिंहपुर शामिल हैं। राजगढ़ जिले जनपद पंचायत राजगढ़ में अनोख बाई पति फूलसिंह तंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई। ब्यावरा में राधा जगदीश गुर्जर निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी। दतिया जनपद अध्यक्ष कांति बृजेश यादव निर्विरोध चुनी गई।
इसके साथ ही अंजू अवध पटेल नसरुल्लागंज सीहोर, संगीता नटेरन विदिशा, आभा जितेंद्र बरघाट सिवनी, सविता उईके घंसौर सिवनी, सुधा जायसवाल बड़वारा कटनी, कैलाशी बाई सैलाना रतलाम भी निर्विरोध चुने गए हैं।
छतरपुर जनपद अध्यक्ष ममता चंद्रशेखर तिवारी व उपाध्यक्ष आशा यादव निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। ईसागढ़ अशोकनगर में अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका यादव, अशोकनगर में अध्यक्ष नारानी बाई परिहार और उपाध्यक्ष अभिषेक यादव बने हैं।
मझगंवा और आगर मालवा में ऐसी बनी रेणुका और धरम कुंवर बाई अध्यक्ष
मझगवां जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के दोनों महिला प्रत्याशी को बराबर वोट मिले। रेणुका जैसवाल 11 और प्रियंका त्रिपाठी को 11 वोट मिले। यहाँ कुल 25 मत पड़े जिनमें से 3 रिजेक्ट हो गए और निर्णय टाई आया।इसके बाद मझगवां में भारी वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बाद में रेणुका जायसवाल को विजेता घोषित किया गया। इसी तरह की स्थिति आगर मालवा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी बनी। यहां पुष्पा कुंवर और धरम कुंवर के बीच हुए मतदान में दोनों को बराबर 8-8 वोट मिले। इसके बाद आठ वर्षीय बालक गोपाल से चिट उठवाकर किये गए फैसले में धरम कुंवर बाई विजयी घोषित हुई। विजयी प्रत्याशी के परिजन ने बच्चे को इनाम स्वरूप ₹ 5000 नगद दिए।
भाजपा समर्थित उम्मीदवार जो अन्य जनपद सदस्य अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं उनमें प्रमोद राजपूत फंदा भोपाल, डॉक्टर तरुवर सिंह सिलवानी रायसेन, प्रभा बाई बाड़ी रायसेन, पुष्पा बाई यादव सिरोंज विदिशा, महेंद्र सिंह किराडे भगवानपुरा खरगोन, संगीता सिंह झिरनिया खरगोन, अशोक डाबर महेश्वर खरगोन, ममता सतीश सावनेर हरसूद खंडवा, जसोदा बाई मोहनदास बलेडी खंडवा और शांताबाई खलवा खंडवा शामिल हैं।
इंदौर में कांग्रेस को झटका
कांग्रेस के बहुमत वाली इंदौर जनपद पर भाजपा ने कब्जा किया है। विश्वजीतसिंह सिसोदिया (कान्हा) अध्यक्ष बने हैं। यहाँ 25 सदस्यों वाली जनपद में कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे और भाजपा अल्पमत में थी लेकिन कान्हा को 14 वोट मिले। मतदान के बाद सामने आए परिणाम से कांग्रेस को करारा झटका लगा। रीवा जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी के अध्यक्ष पद पर ममता कुंजबिहारी तिवारी 14 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुई। दूसरे स्थान पर रुचि नृपेन्द्र सिंह को 11 मत मिले।
share