मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री विकास पुरुष, जननायक, भगवान के वरदान शिवराज की सरकार प्रदेश में जो योजनाएं चला रही है उससे प्रदेश वासियों के जीवन स्तर में लगातार बदलाव आ रहा है। सर्वविदित है कि प्रदेश में दो दशक पूर्व की कांग्रेस की सरकारों में जनता मूलभूत सुविधाओं तक को तरसती थी और कांग्रेस के नेता मौज करते थे। गरीब, किसान, आदिवासियों का जीवन मुश्किलों भरा था। शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता में आते ही दूरदर्शी और सामाजिक उत्थान के कार्य किए। यही वजह है कि आज देशभर में मध्य प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहना मिल रही है। लगातार मध्य प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।
याद रहे कि पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में मध्य प्रदेश नंबर एक स्थान पर आया था। वहीं अब पीएम आदर्श ग्राम योजना में देशभर में मध्य प्रदेश के गुना जिला ने दूसरा स्थान और सीहोर ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के 50 जिलों के 1074 गांवों का चयन प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया था। इनमें से 1006 गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। योजनांतर्गत 50 फीसदी या इससे अधिक अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी वाले गांव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम की सूची में शामिल किया जाता है। सामाजिक न्याय विभाग एवं अधिकारिता मंत्रालय ने उत्कृष्ट कार्यों की सूची में गुना जिले को दूसरी और सीहोर को तीसरे स्थान पर रखा है। विभाग द्वारा घोषित प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना अवार्ड 2021 में दोनों जिलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। 50 बिंदुओं पर आदर्श ग्राम का चयन किया जाता है। राशन वितरण, पेयजल, शौचालय, बिजली कनेक्शन एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति, आधार कार्ड, स्कूल सहित 50 बिंदुओं के आधार पर आदर्श ग्राम योजना का चयन किया जाता है। प्रत्येक बिंदु के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। 70 अंक या इससे अधिक पाने वाले गांव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया जाता है। कहीं न कहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास पुरुष शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल हो रहे हैं। इसीलिए लगातार मध्य प्रदेश देश में अव्वल स्थान प्राप्त कर रहा है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच अनुसार देश के संसाधनों का लाभ जरूरतमंद व गरीबों तक पहुंचे हैं और इस काम को पूरा करने का बीड़ा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में उठाया है। मध्य प्रदेश के आम जरूरतमंद गरीबों तक मध्य प्रदेश सरकार की योजना पहुंचे, उसके लिए सतत प्रयास मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। उनकी सरकार लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रही है कि हर जरूरतमंद तक मध्य प्रदेश की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसका प्रमाण है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गुना और सीहोर को पुरस्कृत किया जा रहा है। यह सिद्ध करता है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार अपने प्रदेश वासियों के लिए लगातार सरकारी योजना का लाभ पहुंचा रही है। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती है कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।

share