कहते हैं सावन में शिव सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। मध्यप्रदेश में कुछ ऐसा ही हुआ है। प्रदेश के जननायक, भगवान के वरदान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण महीने के तीसरे सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशी की सौगात दी है। बता दें कि केंद्र के शासकीय सेवकों को 34% महंगाई भत्ता मिलता है, इसी तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घोषणा की है कि हमारे शासकीय सेवकों को 31% महंगाई भत्ता की जगह अब 34% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यानी अब इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री ने एक साथ 11% महंगाई भत्ता शासकीय कर्मचारियों को बढ़ाया था लेकिन आज के फैसले से अब शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ता 34% हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी का यह फैसला अगस्त माह के वेतन से हम शुरू कर रहे हैं, जिसका भुगतान सितंबर में होगा। प्रदेश की जनता के साथ साथ कर्मचारियों का भी ध्यान रखने वाले जन जन के प्रिय और लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि महंगाई भत्ता बढ़ाने से शासन के ऊपर लगभग 625 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा लेकिन 7.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी भाइयों और बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इसलिए उनकी बेहतरी के लिए हमने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के इस उदार फैसले से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के सभी कायल है। वे मध्यप्रदेश के इतिहास के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों, और तबके के लोगों का ध्यान रखते हैं। नारी सशक्तिकरण मध्यप्रदेश में एक मिसाल बन गया है। गरीब और किसानों की स्थिति पहले से कई गुना बेहतर हुई है। माफिया और गुंडा राज का खत्मा हो चुका है। इसीलिए तो प्रदेश की जनता कहती है कि मध्य प्रदेश में यदि शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share