मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश दिनोदिन तरक्की के नए सोपान प्राप्त कर रहा है । मध्य प्रदेश अब शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच रहा है जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। मध्यप्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिंदी में होगी। कई गुदड़ी के लाल जो होनहार तो हैं पर सिर्फ अंग्रेजी के कारण अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते थे उनके लिए उज्जवल भविष्य दरवाजे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जिसमें एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में होगी। हिंदी भाषा में मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई शुरू कर मध्य प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।
मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में यह शुरुआत चर्चा का विषय है, देश में पहली बार ऐसी अनूठी पहल को लेकर प्रदेश के युवाओं में काफी उत्साह का माहौल है। इस कदम से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति और अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म होगी। अंग्रेजी की बाध्यता के चलते हमारे ग्रामीण वर्ग से आने वाले छात्र मेडिकल की पढ़ाई में पीछे रह जाते थे। कई प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं भी पिछड़ जाते थे, उन सभी को ध्यान में रखते हुए सीएम शिवराज सिंह सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने का महती कदम उठाया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर हिंदी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे और मध्य प्रदेश सहित देश की जनता एक इतिहास की साक्षी बनेगी जो आने वाली पीढ़ी को एक नया द्वार खोलेगी जिससे वे दुखी पीड़ित मानवता की सेवा कर पाएंगे और अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के विजनरी नेतृत्व ने मध्य प्रदेश को देश में एक नया मुकाम दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री की भूरि भूरि प्रशंसा विभिन्न मंचों पर करते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान इसके हकदार हैं। विश्व में कई देश ऐसे हैं जो अपनी मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। इसमें रशिया, चाइना, जापान सहित अन्य कई देश शामिल हैं। हिंदी भाषा को एक नया मुकाम देने का बीड़ा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उठाया है और उनके इस कदम की चारों तरफ तारीफ हो रही है। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share