राज्य शासन ने सोमवार को 4 अलग अलग आदेश जारी कर 14 कलेक्टरों समेत 30 आईएएस अधिकारियों के थोक बन्द तबादले किए हैं। इस तबादला आदेश में इंदौर, उमरिया, सीहोर, सीधी, देवास, सिंगरौली, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, मुरैना, धार, आगर मालवा, कटनी के कलेक्टर बदले गए हैं।
तबादला आदेश में इलैया राजा टी को इंदौर, सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर, प्रवीण सिंह को सीहोर, कृष्ण देव त्रिपाठी को उमरिया, अरुण कुमार परमार को सिंगरौली, प्रियंक मिश्रा को धार, कैलाश वानखेडे को आगर मालवा, अवि प्रसाद को कटनी, शीतला पटले को छिंदवाड़ा, साकेत मालवीय को सीधी, ऋषब गुप्ता को देवास, अंकित अस्थाना को मुरैना, रिजु बाफना को नरसिंहपुर, भव्या मित्तल को बुरहानपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल आदेश में 2014 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को राज्य औद्योगिक केंद्र विकास निगम और मेट्रो रेल कारपोरेशन का एमडी बनाया गया है। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला हाउसिंग बोर्ड, आगर मालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा को अपर आयुक्त नगरीय विकास बनाया गया है। सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा संचालक खनिज विकास निगम बनाये गये हैं। अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर दिव्यांक सिंह को सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है। बसंत कुर्रे को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है। मिशा सिंह अपर कलेक्टर शाजापुर को अपर कलेक्टर उमरिया पदस्थ किया गया है।
share

