मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान का सपना था कि मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बने और विकसित के साथ स्वर्णिम मध्य प्रदेश हो। साथ ही मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को सरकार की हर योजना का लाभ प्राप्त हो सके और उस सपने को मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने सच कर दिखाया है। देश में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कई क्षेत्रों में मध्यप्रदेश नंबर वन है। मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान में शहरी और ग्रामीण स्वच्छता में देश में एक नंबर पर है। साथ ही इंदौर लगातार देश में स्वच्छता अभियान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश आया है। 6 लाख 675 गांवों में सभी परिवारों के घरों में नल जल से स्वच्छ जल उपलब्ध हो रहा है। उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए सीएम राइज स्कूल प्रदेश में प्रारंभ किए गए हैं। लाडली लक्ष्मी योजना में 43 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। मध्य प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सुशासन के लिए लोक सेवा गारंटी कानून मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान सीएम हेल्पलाइन जैसे नवाचार प्रारंभ है। 21 हजार एकड़ भूमि माफिया से मुक्त कराई गई है। सबसे बड़ी उपलब्धि मध्य प्रदेश के युवाओं को प्राप्त होने वाली है, आगामी 1 वर्ष में 1 लाख शासकीय भर्तियां होंगी। साथ ही प्रति माह 2 लाख स्व रोजगार के अवसर भी बनेंगे। अभी पूरा विश्व साक्षी बना है महाकाल लोक का जिसका देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया जिसे पूरे विश्व ने देखा। मध्य प्रदेश की विकास दर 19.34 % देश में सबसे अधिक है। सिंचित क्षेत्र 7.50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर अब 45 लाख हेक्टेयर हो चुका है। 3 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का विस्तार हो चुका है। लगातार सात बार से कृषि कर्मण पुरस्कार मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ है। यह सब संभव हो पाया मध्य प्रदेश के जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान के अथक परिश्रम और विकासवादी सोच के कारण। मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य बना है जहां एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में होगी ।मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का दर्जा भी हमारे प्रदेश को प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है। कृषि के क्षेत्र में, सोयाबीन, गेहूं के उत्पादन में हम अग्रणी राज्य हो गए हैं जिसमें हमने पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ा है। धर्म के क्षेत्र में भगवान महाकाल के मंदिर में जो निर्माण हुआ है महाकाल लोक का निर्माण अपनी एक अनूठी छाप छोड़ रहा है। आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है, ओमकारेश्वर अध्यात्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामपथ गमन आने वाले समय में पूरे विश्व में मिसाल बनेगा। कूनो में चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोड़ा गया जो अपने आप में एक इतिहास है क्योंकि एशिया महाद्वीप से चीते लुप्त हो चुके थे। स्वच्छता में देश के सबसे साफ राज्य का तमगा मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 24 मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं जो मेडिकल कॉलेजों में राज्यों की संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा होंगे। ऑक्सीजन के मामले में भी मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर हो गया है। देश में मध्यप्रदेश ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। जैविक खेती, दूध उत्पादन में भी मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिवराज सिंह चौहान का जनता से जुड़ाव और कुशल प्रशासक होना ही यह सब उपलब्धियां ला रही हैं। सहज, सरल, मिलनसार जनता को अपनी भगवान की तरह पूजने वाले शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्य प्रदेश की तरक्की उन्नति के लिए प्रयास करते हैं। उसमें वह केंद्र के नेतृत्व से, केंद्र के मंत्रियों से, केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में रहते हैं। मध्यप्रदेश में देश के प्रधानमंत्री विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले सम्मानीय मोदी आएँ या गृह मंत्री सम्मानीय अमित शाह या भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा आएं, सभी शिवराज सिंह चौहान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं, क्योंकि वह इसके हकदार भी हैं। प्रधानमंत्री देश के लिए जो सपना देखते हैं उस काम को पूरा करने का बीड़ा मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान उठाते हैं, इसीलिए चाहे स्वच्छता अभियान हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, पीने का स्वच्छ जल, नल जल योजना हो या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हो, हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश अव्वल आ रहा है और इसका सारा श्रेय मध्यप्रदेश के लाडले यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। हम भाग्यशाली हैं कि हम मध्यप्रदेश के वासी हैं। साथ ही शिवराज सिंह चौहान जैसा सक्षम नेतृत्व हमें प्राप्त हुआ है। आप सभी को मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share