भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के चार जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भानू भूरिया को झाबुआ, संतोष परवाल को अलीराजपुर, रामसुमिरन गुप्ता को सिंगरौली और अशोक नायक को शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही लक्ष्मण नायक झाबुआ, वकील सिंह अलीराजपुर, वीरेन्द्र कुमार गोयल सिंगरौली और अंबाराम कराड़ा शाजापुर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। इसके पहले बीजेपी ने सात अक्टूबर को कराए गए जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों के प्रशिक्षण वर्ग के पहले पांच जिला अध्यक्षों को हटाया था। इसमें भिंड, ग्वालियर नगर, अशोकनगर, गुना और कटनी के जिला अध्यक्ष शामिल थे। साथ ही जो नए जिला अध्यक्ष बने थे उनमें देवेन्द्र नरवरिया भिण्ड, अभय चौधरी ग्वालियर नगर, धर्मेन्द्र सिकरवार गुना, आलोक तिवारी अशोकनगर, दीपक सोनी (टंडन) कटनी के नाम हैं। अक्टूबर में जिन जिला अध्यक्ष को हटाया गया है उन्हें पार्टी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने वालों में नाथूसिंह गुर्जर भिण्ड, कमल माखीजानी ग्वालियर नगर, गजेन्द्र सिंह सिकरवार गुना, उमेश रघुवंशी अशोकनगर और रामरतन पायल कटनी के नाम थे।

share