News Update :

कलेक्टर ने भेजा CMO को बर्खास्त करने का प्रस्ताव, RI को मारपीट व अभद्रता करने पर किया सस्पेंड

भोपाल

सिवनी जिले के बरघाट नगर परिषद की परिवीक्षाधीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कामिनी लिल्हारे को बर्खास्त करने का प्रस्ताव इन दिनों चर्चा में है। सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने नगरीय विकास और आवास विभाग के आयुक्त भरत यादव को इस मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा है।


सिवनी कलेक्टर ने प्रस्ताव में कहा है कि सिवनी जिले के बरघाट सीएमओ कमिनी लिल्हारे अपनी डिपार्टमेंटल रिस्पांसिबिलिटीज को ठीक तरह से निभा नहीं पा रही हैं। बरघाट सीएमओ कमिनी लिल्हारे कभी भी अचानक अपने ऑफिस से गायब हो जाती हैं। इसके साथ ही अधिकारियों की ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के दौरान भी कई बार अनुपस्थित रहती हैं जबकि यह उनकी परिवीक्षा अवधि है।

उधर एक अन्य मामले में सिवनी कलेक्टर द्वारा एक राजस्व निरीक्षक को अभद्र व्यवहार व हाथापाई करने की वजह से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सिवनी तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल बंडोल में पदस्थ राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार को सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग द्वारा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस राजस्व निरीक्षक द्वारा जुझारपुर के ग्रामवासियों व महिलाओं से अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार करने व हाथापाई करने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबित राजस्व निरीक्षक लांजेवार का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय लखनादौन निर्धारित किया गया है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved