राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह के रिटायर होने के बाद प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार मनु श्रीवास्तव को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत कर दिया है इसके अलावा 9 आईएएस अफसरों को संभागीय आयुक्त और सचिव वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है
2007 बैच के इन आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल
राज्य शासन ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किया है।
सुपर टाइम स्केल प्राप्त करने वाले अधिकारियों में श्रीमन शुक्ला आयुक्त नर्मदापुरम संभाग, स्वाति मीणा नायक एमडी महिला वित्त एवं विकास निगम, स्वतंत्र कुमार सिंह संचालक पुनर्वास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल, रामराव भोसले आयुक्त महिला एवं बाल विकास, राजेश कुमार कौल अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव एक्साइज कमिश्नर, अभय कुमार वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण, दीपक सिंह संभागीय आयुक्त ग्वालियर संभाग और संजय गुप्ता एमडी मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम शामिल है। इन्हें वही प्रभार सौंपा गया है जो इनके पास वर्तमान में हैं। यह पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2023 से प्रभावशील होगा।

share