मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो सपना लंबे समय से देख रहे थे कि मध्य प्रदेश में बड़े औद्योगिक घराने पूंजी निवेश करें, वह सच हो रहा है।मध्यप्रदेश में चार प्रमुख औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप 80 हजार करोड़, रिलायंस ग्रुप 40 हजार करोड़, बिरला ग्रुप 15 हजार करोड़, जेडब्लूयूएस ग्रुप 4 हजार 500 करोड़ का प्रदेश में निवेश करेगा। अवाडा समूह एनर्जी के क्षेत्र में सिलिकॉन बेस्ट सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगा। अपैरल्स प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया प्रदेश के कई जिलों में गारमेंट पार्क बनाएगा।
साथ ही 16 हजार करोड़ के एमओयू नवकरणी ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के लिए एमओयू साइन हुए हैं, इसमें 1 हजार करोड़ रुपए का एमओयू आरईसी और रम्स के बीच 15 हजार करोड़ रुपए का करार पीएमसीएल और आरईसी के बीच हुआ है। मध्य प्रदेश में ऊर्जा, फार्मा, आईटी के क्षेत्र में आने वाला समय स्वर्णिम होने वाला है क्योंकि उद्योगपतियों ने इन सेक्टरों में ज्यादा रुचि दिखाई है। आप अच्छे और सच्चे मन से कोई कार्य करते हैं तो ईश्वर उस में सहयोगी होता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिन रात एक कर मध्यप्रदेश में उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। साथ ही उनसे वन टू वन चर्चा कर हर तरह के संसाधन, सुविधा, उपलब्ध कराने का विश्वास दिया। साथ ही उद्योगपतियों को प्रदेश से क्या सुविधा चाहिए? उसके लिए दरवाजे खोले। साथ ही कभी भी चर्चा के लिए उपलब्ध रहने का वादा किया। मध्य प्रदेश का निर्यात 60 हजार करोड़ से ज्यादा है। मध्य प्रदेश के पास 2 लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों से कहा कि मैप पर देखकर जहां उंगली रख देंगे, हम 24 घंटे में वह जमीन दे देंगे। मध्य प्रदेश सर प्लस बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश है। प्रदेश में पानी प्रचुर मात्रा में है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अच्छी है। स्किल्ड मैनपॉवर मध्यप्रदेश में पर्याप्त मात्रा में जो उद्योग पतियों को चाहिए, वह सब हमारे प्रदेश में है। उद्योगपतियों के उद्बोधन एवं उनके द्वारा कही गई बातों से यह प्रतीत हो रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को औद्योगिक मित्र प्रदेश बनाया है। जिस तरह से सड़क, बिजली, पानी, आवागमन के साधन, एयरपोर्ट का विकास किया है, उससे वह संतुष्ट हैं और प्रदेश की तरक्की, उन्नति एवं मध्यप्रदेश में उद्योग लगाकर रोजगार के नए संसाधन उपलब्ध कराने में वह अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।
लंबे समय से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो प्रयास कर रहे थे ,वह फलीभूत हो रहे हैं। यह आने वाले स्वर्णिम समय की आभा अभी से दिखाई देने लगी है। इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कहीं न कहीं मध्य प्रदेश के लिए अमिट छाप छोड़ेगी। साथ ही स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना पूरा होगा। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)

share