1 फरवरी से राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विकास यात्रा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस विकास यात्रा की मॉनिटरिंग प्रभारी मंत्री करेंगे और वह खुद भी यात्रा में समय-समय पर शामिल होंगे। सभी सांसद और विधायक को भी अपने अपने क्षेत्र में यात्रा में शामिल होना होगा। यात्रा के दौरान मिलने वाले आवेदनों के लिए नियुक्त अधिकारी को रोज इसकी जानकारी अपलोड करना होगी। मुख्यमंत्री भी विकास यात्रा में शामिल होंगे।
सभी विभागाध्यक्ष, विभागों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आयुक्त नगर पालिक निगम, सीएमओ नगरपालिका को लिखे पत्र में कहा गया है कि 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा प्रदेश के सभी गांव और शहरों के वार्डों को समाहित कर पूरी की जाएगी।
इसमें विकास और जनकल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विकास गतिविधियों और उपलब्धियों को जनता के बीच साझा किया जाएगा। हर जिले में विकास यात्रा का रूट और रूपरेखा का निर्धारण कलेक्टर और जिले के प्रभारी मंत्री के परामर्श से होगा। यात्रा में गांव और वार्ड स्तर पर क्लस्टर समूह बनाए जाएंगे। यात्रा के दौरान रोज यात्रा स्थल से आरंभ और समाप्ति स्थल तय करना होगा। कितने बजे से कितने बजे तक यात्रा चलेगी, यह भी स्पष्ट करना होगा। यात्रा में प्रति दिन पूरी की जाने वाली दूरी और कवर होने वाले वार्ड तथा ग्राम के साथ यात्रा के दौरान संपादित की जाने वाली गतिविधियों पर भी पहले से चर्चा की जाएगी। यात्रा के प्रभारी, सह प्रभारी लोकार्पण, शिलान्यास के साथ हितलाभ वितरण के लिए मुख्य अतिथि तय करने का काम कलेक्टर द्वारा पूरा किया जाएगा।

विकास यात्रा के प्रभारी को रोज यात्रा के दौरान मिलने वाले आवेदनों की जानकारी विकास यात्रा के ई-मेल पर भेजना होगी। यात्रा के दौरान जनता की भागीदारी, जनता को जानकारी और जनता से संवाद करना होगा। इसलिए यात्रा के समय, स्थान, मार्ग आदि के विषय में पहले से सब कुछ स्पष्ट करना होगा। सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास यात्रा में शामिल होंगे।

share