News Update :

इन निगम- मण्डल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक की हुई नियुक्तियां, जानिए किसे मिला मौका...

भोपाल
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम, मंडल में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा संचालक की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभिन्न विभागों में निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

राज्य शासन ने राज्य वन विकास लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष माधव सिंह डाबर निवासी अलीराजपुर को बनाया है। मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में रामदयाल प्रजापति की नियुक्त की गई है। मध्यपदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
 में उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा जिला निवाड़ी बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में संचालक पद पर सत्येंद्र भूषण सिंह की नियुक्ति की गई है। सिंह पूर्व में बीजेपी में प्रदेश कार्यालय मंत्री रह चुके हैं।




share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved