News Update :

2 IAS, 4 SAS की नवीन पदस्थापना, CEO जिला पंचायत, स्मार्ट सिटी और अपर आयुक्त नगर निगम बने

भोपाल
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की छिंदवाड़ा में होने वाली चुनावी सभा के बाद यहाँ पदस्थ सीईओ जिला पंचायत को स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं अपर कलेक्टर भोपाल संदीप केरकेट्टा को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल पदस्थ किया गया है। सिवनी जिला पंचायत सीईओ पार्थ जायसवाल को छिंदवाड़ा और श्रृंगार श्रीवास्तव अपर कलेक्टर धार को सीईओ जिला पंचायत धार पदस्थ किया गया है। चन्द्र प्रताप गोहल अपर आयुक्त भोपाल को सीईओ स्मार्ट सिटी जबलपुर और निधि सिंह राजपूत सीईओ स्मार्ट सिटी जबलपुर को सीईओ जिला पंचायत सिवनी बनाया गया है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved