News Update :

सतना में 22 लाख की लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, जौनपुर में हुआ एनकाउंटर

  भोपाल 

सतना शहर में दस दिन पहले 22 लाख रुपए की लूट और गोलीबारी करने वाले बदमाश आनंद को आज सुबह पुलिस की एनकाउंटर में मारा दिया गया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस और उसकी गैंग की मुठभेड़ हुई। मारा गया बदमाश सुभाष यादव गैंग का गुर्गा था। यह गैंग बनारस, जौनपुर, आजमगढ़ और मध्य प्रदेश के सतना जिले में सकिय हैं।

सतना पुलिस इस डकैती के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच उसे रात में सूचना मिली कि डकैती में शामिल बदमाश आनंद जौनपुर में हैं। सतना पुलिस ने इसकी सूचना जौनपुर पुलिस को दी। इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने थाना बक्शा के अलीगंज इलाके में बदमाश आनंद को घेर लिया। पुलिस से घिरा देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। जिसमें पुलिस की गोलियों से आंनद घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई, जहां पर उसकी मौत हो गई ।

मुनीम को गोली मारकर लूट ले गए थे लाखों रुपए 

सतना में 6 मार्च को शराब कंपनी के मुनीम संजय कुमार सिंह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में रुपए जमा करने जा रहा था। मुनीम सर्किट हाउस के सामने कैश वैन से उतरकर बैंक के अंदर जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने गोली मार दी और 22 लाख रुपए लूट लिए। सतना पुलिस ने हत्या और डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद सतना जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को हाल ही में गिरफ्तार किया था जिसमें पता चला था कि सुभाष यादव गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना का मास्टर माइंड आनंद था। इन सभी ने उत्तर प्रदेश से आकर सतना में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सतना पुलिस को जौनपुर पुलिस के सहयोग से आरोपियों को पकड़ा था। आठ आरोपी अभी फरार थे जिसमें से आनंद मारा गया। 

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved