देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है ।मध्य प्रदेश की जनता आज अपने लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन अनोखे रूप में मना रही है एक वृक्ष लगाकर ।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रदेशवासियों से एक अपील की थी कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर ना लगा कर एक वृक्ष लगाएं और हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दें ।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार प्रतिदिन एक वृक्ष लगाते हैं। अभी चंद दिन पूर्व उन्हें वृक्ष लगाते हुए 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। पूरे विश्व में ऐसा कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं है जिसने लगातार 2 वर्ष तक वृक्षारोपण किया हो, जो अभी भी निरंतर जारी है जिस तरह से विश्व में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है उससे बचने के लिए प्रकृति की रक्षा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। यह संदेश पूरे विश्व में पर्यावरण मित्र शिवराज सिंह चौहान निरंतर दे रहे हैं ,वह जहां भी प्रवास पर जाते हैं, वहां पर भी एक वृक्ष लगाते हैं। प्रदेश में जो बड़ी हस्तियां आती हैं उनके साथ में मिलकर शिवराज सिंह चौहान निरंतर वृक्ष लगा रहे हैं और पृथ्वी को बचाने के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ।
आज मध्य प्रदेश सहित देश में शिवराज सिंह चौहान से प्रेरणा लेकर हजारों लाखों वृक्ष लग रहे हैं। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने, जो पूरे देश में शिवराज मामा के रूप में जाने जाते हैं, अपने जन्मदिन पर अपनी लाडली बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया , 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' का आज शुभारंभ करके बहनों के जीवन में एक बड़ा योगदान दिया। सशक्त नारी ,सशक्त परिवार, सशक्त समाज ,सशक्त प्रदेश, सशक्त देश के नारे को मूर्त रूप दिया। प्रत्येक पात्र बहन को प्रतिमाह ₹1000 और साल में ₹12000 प्राप्त होंगे। बहनों को सशक्त करने की योजना शिवराज सिंह चौहान के हृदय से निकली है, पूरे देश में कहीं भी बहन बेटियों की इतनी चिंता नहीं हो रही जितनी चिंता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में बहनों के चेहरे पर खुशी, रोनक और चमक लाने वाली यह पहल शिवराज सिंह चौहान का एक अनूठा प्रयास है। बहनों के जीवन सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। आज हजारों लाखों बहनें अपने लाडले भाई शिवराज सिंह चौहान को दुआएं दे रही हैं साथ ही कह रही हैं भाई हो तो शिवराज सिंह चौहान जैसा। जन्मदिन पर धरती मां की रक्षा के लिए वृक्षारोपण और साथ ही बहनों का जीवन सुधारने के लिए लाडली बहना योजना ।यह दो अमूल तोहफे शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रदेशवासियों को दिए हैं जिसे आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है। शिवराज जी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आप जिए हजारों साल यही दुआ है परवरदिगार से।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)

share