News Update :

आईएएस नियाज की ब्राह्मण द ग्रेट अपने आप में एक संपूर्ण ग्रंथ : राकेश शर्मा

 मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में आईएएस अधिकारी वरिष्ठ लेखक नियाज खान द्वारा लिखित ब्राह्मण द ग्रेट की चर्चा हो रही है। बहुत दिनों बाद देश में कुछ ऐसा लिखा गया जिसकी चर्चा आमजन कर रहे हैं। ब्राह्मण द ग्रेट पुस्तक का विमोचन भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में पूज्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जगतगुरु शंकराचार्य  ज्योर्तिमठ भानपुरा द्वारा एवं महामंडलेश्वर अतुलेशनंद सरस्वती महाराज, आचार्य शेखर के साथ ही महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा शैलेश नंद गिरी महाराज के द्वारा हुआ। बाबा महाकाल की नगरी में समाज के बंधुओं का मिनी कुंभ जैसा दृश्य था। जितने लोग हॉल के अंदर उपस्थित थे उतने ही लोग हाल के बाहर  उपस्थित होकर तन्मयता से सुन रहे थे।
 जगतगुरु शंकराचार्य और देश के जाने माने दो महामंडलेश्वर एक मुस्लिम राइटर की पुस्तक का विमोचन कर रहे थे। वह भी भगवान महाकाल की नगरी में, ऐसा दृश्य आज तक देश में कहीं भी दिखाई नहीं दिया। यह अपने आप में एक अनमोल क्षण था। गंगा-जमुनी संस्कृति की बात होती है जो इस कार्यक्रम में परिलक्षित हो रही थी। लेखक नियाज खान ने इसे लिखने से पूर्व कई प्रमुख धर्म ग्रंथ और वेद उपनिषद का अध्ययन किया और उसके बाद यह पुस्तक लिखी जो कहीं न कहीं तथ्यपरक और सच्चाई के करीब है। एक बार पुस्तक को पढ़ना शुरू करें तो लगता है पूरी पुस्तक एक ही बार में पढ़ लें इतना सुंदर लेखन लेखक नियाज खान द्वारा किया गया है, जो पाठक को अपने आप में बांधे रखता है। अगर समाज के युवा नियाज खान द्वारा लिखित पुस्तक को पढ़कर अगर दिशा पाते हैं तो राइटर ने जो मेहनत इस किताब को लिखने में की है वह सफल होगी। जिस तरह से पुस्तक के विमोचन के तुरंत बाद इसकी मांग पूरे देश में हो रही है, कहीं न कहीं यह किताब एक नया इतिहास बनाएगी। अभी अंग्रेजी में यह किताब उपलब्ध है। जल्द ही हिंदी वर्जन भी आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा जिसे आमजन आसानी से पढ़ पाएगा। इस पुस्तक के लेखक नियाज खान पूर्व में 6 नवेल लिख चुके हैं। नियाज खान  किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं उनका अपने आप में एक बड़ा पाठक वर्ग है पर ब्राह्मण द ग्रेट लिखने के बाद पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। जीवन में एक ऐसी पुस्तक लिखी जाती है जो लेखक को अमर कर देती है मुझे लगता है ब्राह्मण द ग्रेट नियाज खान की वही कृति है।

(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved