News Update :

मऊगंज MP का 53वां जिला, CM शिवराज ने किया ऐलान, 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण

भोपाल
मध्यप्रदेश का नया जिला मऊगंज होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 53वां जिला मऊगंज को घोषित किया है। उन्होंनेमऊगंज में एक समारोह में हजारों लोगों के बीच इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मऊगंज, नईगढ़ी, हनुमना और देवतालाब को मिलाकर मऊगंज नया जिला बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि त्योंथर और मनगवां वालों ने हामी नहीं भरी तो वे रीवा जिले के साथ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मऊगंज की पवित्र धरती से प्रदेश के 27 हजार 300 से ज्यादा लोगों के खाते में ₹ 605 करोड़ डाले गए हैं। गरीबों की जिंदगी में नया उजाला आएगा। हम संबल में नए नाम जोड़ने अभियान चला रहे हैं, 13 लाख नए नाम जुड़े हैं। हम कोई भी गरीब को वंचित नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों को लैपटॉप तो मिलेगा ही, साथ ही जो बेटी गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में सबसे ज्यादा अंकों के साथ उत्तीर्ण होगी, उसे ई-स्कूटी भी प्रदान की जायेगी। हनुमना में डिग्री कालेज भी खोला जाएगा।
नईगढ़ी तहसील के 382 गांव, मऊगंज के 341 गांव,  हनुमना के 343 गांव मऊगंज में शामिल होंगे। उपतहसील देवतालाब तहसील बन रही है। इन चार तहसीलों को मिलाकर मऊगंज नया जिला बनाया जाएगा। हनुमना शहर में टू लेन सड़क को फोर लेन भी किया जाएगा।


share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved