राज्य शासन ने 2 दिन पहले सोमवार देर रात किए गए तबादले में भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह के ज्वाइन करने के पहले भोपाल में नए कलेक्टर की पदस्थापना कर दी है। अब भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह होंगे। 4 आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना के आदेश बुधवार रात को जारी हुए जिसमें आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। पर्यटन विकास निगम के एमडी एस विश्वनाथन को एमडी जल निगम और अविनाश लवानिया को एमडी सड़क विकास निगम बनाया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह अब पर्यटन विकास निगम के एमडी होंगे।
share