News Update :

सरकार ने MP के स्थायी निवासियों के लिए युद्ध सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल का अनुदान 10 लाख किया

भोपाल
राज्य सरकार ने प्रदेश के स्थायी निवासी युद्ध सेवा मेडल श्रृंखला और विशिष्ट सेवा श्रेणी के मेडल हासिल करने वालों को एकमुश्त अनुदान राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सर्वोत्तम युद्ध सेवा के लिए 10 लाख, उत्तम युध्द सेवा मेडल के लिए 7 लाख और युद्ध सेवा मेडल व परम विशिष्ट सेवा मेडल के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जायेगी।
अति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए ढाई लाख, सेना मेडल (विशिष्ट सेवा) के लिए 2 लाख, विशिष्ट सेवा मेडल के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसका लाभ पाने वाले सैनिकों को भूमि का आवंटन नहीं किया जायेगा। इसके अलावा मरणोपरांत विधवा को 35 प्रतिशत,बच्चों को 35 प्रतिशत और माता पिता को 30 प्रतिशत राशि दी जाएगी।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved