News Update :

एसपी- कलेक्टर को उल्टा लटकाने से क्या कांग्रेस के पाप धुल जाएंगे : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में  चुनाव की बेला नजदीक आ गई है। चुनाव को नजदीक देखते हुए कांग्रेस के नेताओं में बेचैनी है और वह लगातार बेसिर पैर की बयान बाजी कर रहे हैं। अभी कांग्रेस के एक नेता ने बयान दिया कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कलेक्टर और एसपी को उल्टा लटका दिया जाएगा। आश्चर्य का विषय तो यह है कि कांग्रेस नेतृत्व ऐसे नेताओं को इस तरह की बयानबाजी करने से रोकता नहीं है। वैसे भी वह किस मुंह से अपने नेताओं को इस बयानबाजी से रोकेगा जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी लगातार नौकरशाही पर हमले करते रहते हैं। कभी वह कहते हैं कि सोमवार के बाद मंगलवार आता है। कभी कहते हैं कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारियों की सूची बना रहे हैं। सरकार बनते ही एक-एक को देख लिया जाएगा, कभी कहते हैं कमलनाथ की चक्की बहुत बारीक पीसती है।
 प्रदेश कांग्रेस का मुखिया जब प्रशासनिक मशीनरी पर इस तरह की बयान बाजी करेगा तो अन्य नेताओं को भी बढ़ावा मिलता है, कांग्रेस इस बारे में विचार नहीं करती कि जनता ने 15 माह की कॉन्ग्रेस नीत कमलनाथ सरकार को क्यों नकार दिया। बड़े-बड़े सपने दिखाकर 2018 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी पर वह सपने सिर्फ सपने रह गए। जनता ने अपने आपको छला और ठगा हुआ महसूस किया क्योंकि जो वादे कांग्रेस ने जनता से किए थे, वह पूरे नहीं हुए। किसान से वचन और गारंटी के रूप में वादा किया गया था कि 2 लाख तक का किसान का कर्ज सरकार बनते ही 10 दिन में माफ कर दिया जाएगा पर नहीं हुआ। इसी तरह कहा था कि हर बेरोजगार को ₹4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। खेत के पास फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। पूरे प्रदेश में फैक्ट्रियों का जाल बिछाया जाएगा। कन्या विवाह में ₹51 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह सब गारंटी पूरी नहीं हुई जिसका बदला जनता ने 28 स्थानों पर हुए उपचुनाव में जिसमें सरकार के भविष्य का फैसला होना था उसमें कर दिया था। जनता के साथ हुए छल कपट का बदला जनता ने लिया और कमलनाथ और कांग्रेस को नकार दिया। फिर मध्य प्रदेश की जनता ने शिवराज सिंह चौहान पर अपना भरोसा जताया और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। जनता द्वारा किए गए इस निर्णय से कांग्रेस तिलमिलाई हुई है और वह अपना गुस्सा निरपराध मासूम अधिकारी और कर्मचारियों पर निकाल रही है। जनता जनार्दन क्यों कांग्रेस के साथ नहीं खड़ी है, इस पर कांग्रेस विचार नहीं कर रही। हिंदुस्तानी व्यक्ति की तासीर है कि वह धोखेबाज और छल कपट करने वाले व्यक्ति को कभी माफ नहीं करत। यह बात कांग्रेस को समझ जाना चाहिए और जो अधिकारी कर्मचारी प्रदेश को तरक्की की नई ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं उन पर इस तरह के बयानबाजी से बाज आना चाहिए और अपने छल कपट जो जनता के साथ कांग्रेस की सरकार ने किया, उसका प्रायश्चित करना चाहिए।  कांग्रेस के आलाकमान को एडवाइजरी जारी कर बिनासिर पैर की बयानबाजी से अपने नेताओं को रोकना चाहिए पर लगता है ऐसा होगा नहीं, क्योंकि कांग्रेस की 15 माह  की सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है जिसे जनता के पास लेकर जाया जा सके। इसलिए इस तरह के बिन सिर पैर के बयान बाजी लगातार की जा रही है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 2018 में जो झूठ फरेब पर एक महल खड़ा किया था वह मात्र 15 माह में जनता जनार्दन नेढहा दिया था।

(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved