राज्य शासन ने गुरुवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 43 अफसरों की नवीन पदस्थापना करते हुए उन्हें अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और क्षेत्रीय उप आयुक्त भू अभिलेख के पदों पर पदस्थ किया है। शासन द्वारा जारी आदेश में 26 जिलों में नए अपर कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। कुछ अफसरों की पदस्थापना नागरिक आपूर्ति निगम और प्राचार्य राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर में भी की गई है।
share