केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा को चुनाव मंच पर बैठे हुए नेता नहीं जिता सकते, भाजपा को चुनाव जिताने का काम कार्यकर्ता ही कर सकता है। शाह ने इंदौर में कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी आगाज करते हुए कहा है कि सभी राजनीतिक दलों में जातिवाद चलता है लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ के कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है। चाय बेचने वाले के बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम तय हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। पूरे देश में प्रदेश का सबसे अच्छा संगठन भाजपा मध्य प्रदेश है।
इंदौर के कनकेश्वरी देवी प्रांगण में इंदौर संभाग के कार्यकर्ताओं से शाह ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने देश से गुलामी के अवशेषों को मिटाने की शुरूआत की थी उसे आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय और कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मि.बंटाढार और करप्शननाथ प्रदेश की जनता को यह बताएं कि 2004 से 2014 तक जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो मध्यप्रदेश को कितना पैसा देते थे? कांग्रेस की सरकार महज 2 लाख करोड़ रुपये देती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 9 सालों से मध्यप्रदेश को 7.5 लाख करोड़ रुपये दे रही है। रेलवे और राजमार्गों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये अलग से दिए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार, रीवा में नए एयरपोर्ट, जबलपुर में नए टर्मिनल, 4000 तालाब और कुल मिलाकर एक हजार मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट के लिए पैसे दिए हैं। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाएगी।
कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को गोदी में पालकर रखा
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक धारा - 370 को अपनी गोदी में पाल कर रखा। कांग्रेस पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लटका रही थी, अटका रही थी और भटका रही थी लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में कोर्ट का फैसला आया और पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर दिया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। महाकाल लोक बनाना हो, चाहे काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनाना हो, चाहे सोमनाथ का मंदिर बनाना हो, पीएम मोदी ने हमारे तीर्थों का उद्धार किया है। इसी तरह हर घर नल से जल के माध्यम से 60 लाख 22 हजार घरों में जल का कनेक्शन पहुंचा। आयुष्मान भारत के तहत 3 करोड़ 60 लाख गरीबों को 5 लाख तक का सारा स्वास्थ्य का खर्चा मुफ्त में देने का काम पीएम मोदी ने किया।
कमलनाथ और बंटाढार को घेरा
संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीधा हमला करते हुए शाह ने कहा कि कमलनाथ नहीं, वे करप्शन नाथ थे। श्रीमान बंटाधार और करप्शननाथ आप बताइए मध्यप्रदेश का कितना बजट छोड़कर गये थे? वे मध्य प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ का छोड़कर गए थे लेकिन 2023 में मुख्यमंत्री ने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट पेश किया।
कांग्रेस को ऐसे घेरा
शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 70 सरकार चली लेकिन गरीबों के लिए उन्होंने कुछ काम नहीं किया। भाजपा ने गरीब कल्याण के लिए ढेÞर सारे काम किए। यही कारण है कि आज मोदी गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। पहले आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे और मौनी बाबा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार आई और फिर पाकिस्तान ने उरी व पुलवामा में हमला किया लेकिन वे भूल गए कि अब यहां यूपीए की नहीं, भाजपा सरकार है। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। हर जगह सिर्फ मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं और ये नारे मध्य प्रदेश, भारत और देश की 140 करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे हैं।
कार्यकर्ताओं से आह्वान करने आया
शाह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं से आह्वान करने आया हूं। एक प्रकार से विधानसभा चुनाव 2023 की आज यहां शुरुआत हो जा रही है। पूरे मध्य प्रदेश में और हर संभाग में इसी तरह के सम्मेलन होने हैं और मध्य प्रदेश में सबसे पहला सम्मेलन मालवा में हो रहा है। मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ कि जिसने भाजपा पर कृपा करके, भाजपा की झोली वोटों से भर दी। भाजपा की शक्ति उसका बूथ कार्यकर्ता है। आज कार्यकर्ताओं का ये उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
इस बार कोई चूक नहीं होगी, गांव-गांव जाएंगे, जागरण का मंत्र फूकेंगे-शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का पहले भी कबाड़ा किया था। 2003 के पहले मध्यप्रदेश में सड़क, पानी, बिजली की हालत खराब थी, यही हाल 15 महीने की कमलनाथ सरकार में था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को प्रदेश में ठप्प करने का काम कमलनाथ ने किया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के लिए आवास भेजे तो कमलनाथ ने उन्हें वापस लौटा दिए, हर गांव में नल से जल के लिए योजना भेजी तो कमलनाथ ने जलजीवन मिशन प्रारम्भ नहीं होने दिया। केंद्र को किसान सम्माननिधि सूची न भेजकर किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित करने का काम कमलनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को मध्यप्रदेश में साकार करना है तो विधानसभा का चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। कार्यकर्ता तीन महीने चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी को दें। घनघोर परिश्रम करना है, परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करनी है। गांव - गांव जाएंगे, जागरण का मन्त्र फूंकेंगे। इस बार कोई चूक नहीं होगी, विधानसभा में भाजपा को रिकार्ड मतों से जिताएंगे और लोकसभा में पूरी 29 की 29 सीटें भी जीतेंगे।
महागठबंधन भ्रष्टाचार पर प्रहार का परिणाम
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जो प्रहार हुआ है, उसी प्रहार का ही परिणाम है आज भ्रष्ट नेताओं का महागठन हो रहा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार, अनैतिकता, आराजकता से कभी समझौता नहीं किया। हमारी हमेशा प्राथमिकता रही है सुशासन और विकास के लिए काम करेंगे। तोमर ने कहा कि आने वाले कल में भारत श्रेष्ठ भारत बने, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2024 में लोकसभा और उससे पहले 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य है।
कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के सिपाही, प्रहरी व सेनापति
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ता हमारे पोलिंग बूथ के सिपाही, प्रहरी व सेनापति हैं। यह कार्यकर्ताओंं का महासम्मेलन है, विजय सम्मेलन है। आज 2023 के विजय महासंकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस ने बहुत झूठ फैलाया है, बोगस सर्वे कराकर सोशल मीडिया पर भेजे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने वाली है, अब यह सम्मेलन देखने के बाद जनता तय कर देगी कि कांग्रेस की 50 सीटें भी नहीं आने वाली हैं।
11 हजार बूथों के कार्यकर्ता ले रहे संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री शाह का पाथेय लेकर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरेंगे। शाह के पाथेय से मालवा के 11 हजार बूथों के कार्यकर्तागण अपने - अपने बूथों पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ संगठन कार्य में जुटेंगे। साथ ही मालवा क्षेत्र में जीतेंगे मालवा, जीतेंगे मध्यप्रदेश और जीतेगी भाजपा के संकल्प से साथ 9 जिलों के बूथ कार्यकर्त्ता विजय अभियान में जुटेंगे।

share