देश का कोई भी अखबार आप उठाइए उसमें दो- दो, चार- चार पेज के विज्ञापन गहलोत सरकार छपवा रही है और उसमें अपनी सरकार की वह उपलब्धियां देश की जनता को दिखाने का प्रयास कर रही है जो राजस्थान की जनता को प्राप्त नहीं हो रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें बदहाली की इंतहा नहीं हो गई हो, कानून व्यवस्था नाम की चीज राजस्थान में नहीं है, अगर यह उपमा दी जाए की राजस्थान में जंगलराज चल रहा है तो गलत न होगा। सर तन से जुदा, राजस्थान में मासूम 6 साल के बच्चे के सामने उसकी मां को जिंदा जला दिया जाता है। राजस्थान में एक मासूम दलित बच्चा स्कूल शिक्षक के मटके से पानी पी ले लेता है तो इस बुरी तरह से उसे मारा पीटा जाता है कि उसके प्राण निकल जाते हैं। यह तो चंद उदाहरण हैं। ऐसी घटनाएं कई हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी-बड़ी बात करने वाली गहलोत सरकार की हकीकत और असलियत यह है कि भीलवाड़ा जैसे बड़े शहर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर में दसवीं तक का स्कूल जहां 250 छात्राएं है लेकिन एक भी शिक्षक नहीं हैं। छात्राएं खुद क्लास में पढ़ाती हैं। जब भीलवाड़ा जैसे बड़े शहर में शिक्षा व्यवस्था का यह आलम है तो राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी? आप अनुमान लगा सकते हैं, भ्रष्टाचार की इतनी इंतहा हो गई है कि राजस्थान के कॉन्ग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को अपनी सरकार के भ्रष्टाचार खिलाफ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन आंदोलन करना पड़ रहा है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा हुआ है। मध्यप्रदेश में आकर कांग्रेस की राजकुमारी प्रियंका वाड्रा वचन और गारंटी दे रही हैं पर जहां कांग्रेस की सरकार है राजस्थान में, वहां महिला अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। वहां का वरिष्ठ मंत्री गर्व से कहता है कि राजस्थान में मर्द रहते हैं, इसलिए यहां सबसे ज्यादा बलात्कार होते हैं। ताजी घटना में राजस्थान के एक वरिष्ठ मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़ा ने विधानसभा में अपनी सरकार को महिला सुरक्षा में फेल बताया। राजेंद्र सिंह गुड़ा द्वारा अपनी सरकार को आइना दिखाना उनके लिए महंगा पड़ा और अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। यह कोई छोटी मोटी घटना नहीं है। पूरे देश के मीडिया में प्रमुख रूप से घटना दिखाई गई और छपी पर कांग्रेस का आलाकमान अपनी पट्टी खोलने के लिए तैयार नहीं है। मध्य प्रदेश में फिर मुंगेरीलाल की तरह जनता को हसीन सपने दिखाने के लिए और अपनी झूठ की पोटली खोलकर फिर वचन और झूठे वादे प्रियंका वाड्रा कर रही है पर राजस्थान में जो जनता की दुर्गति हो रही है उस पर एक शब्द नहीं बोल रही हैं। राजस्थान की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे सब पापों का हिसाब करेगी पर आज जो दुर्गति जनता की हो रही है उससे मुक्ति भगवान ही दे सकता है। प्रभु राजस्थान की मासूम जनता की रक्षा करो और कुशासन से उसको मुक्ति दो। हम सब मिलकर ईश्वर से यह प्रार्थना करें जिससे जल्दी ही जंगलराज से राजस्थान की जनता मुक्ति पाए।
share