मध्य प्रदेश में आज छात्र हों या युवा और बहन- बेटियां, सब मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री जन नायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान उनके हक की खुशियां उनकी झोली में डाल रहे हैं। 2018 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता को कई वचन दिए थे जो पूरे नहीं हो पाए और मध्य प्रदेश की जनता ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया था। मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ हों या मध्य प्रदेश सरकार के कांग्रेस सरकार के मंत्री सिर्फ एक बात करते थे कि खजाना खाली है, इसलिए जो वादे किए उनसे पूरा नहीं कर सकते।
मध्य प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार जहां एक करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में एक हजार रुपए दो बार डाल चुकी है और आने वाले समय में इसे बढ़ाते हुए ₹ 3 हजार करने वाली है, जो बहनों के खाते में जाएगी। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा निर्णय किया है कि आने वाले समय में लाभार्थी बहनों की उम्र 21 वर्ष की जाएगी जिससे लगभग 12 लाख और बहनों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के तहत जिन बहनों के खाते में पैसे पहुंचे हैं, जरा एक बार उनसे बात कर कर देखिए और उनकी खुशी और उत्साह देखते ही नहीं बनता। साथ ही वह लगातार शिवराज मामा को दुआएं दे रही हैं।
मध्यप्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 78,641 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 196 करोड़ रुपए प्रदान किए जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को ₹ 25000 प्रति लैपटॉप के प्राप्त हुए। अब तक इस योजना का लाभ 3.42 लाख विद्यार्थियों को 855 करोड़ों रुपए प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अभिनव पहल मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में एक माह में 3.50 लाख युवाओं का पंजीयन हुआ है। इस योजना में युवाओं को हुनरमंद बनाते हुए कमाई के रास्ते शुरू हो जाएंगे। 700 से अधिक कम्पनियों से जुड़े छात्रों को रोजगार के मौके प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण के दौरान हर माह 12वीं पास को 8 हजार, आईटीआई को 8500, डिप्लोमा - कॉलेज छात्र को 9 हजार स्नातक या उच्च शिक्षित को 10 हजार प्राप्त होंगे। 11,000 से ज्यादा कंपनियां रोजगार के अवसर देंगी। मध्य प्रदेश के युवाओं को 1 लाख सरकारी नौकरी के अवसर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपलब्ध करा रहे हैं, जिसमें लगभग 50 हजार युवाओं के सपने पूरे हुए और उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त हुई। युवाओं को रोजगार प्राप्त हो उसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार की गारंटी पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही मध्यप्रदेश में नए उद्योग और मझोले और लघु उद्योग भारी संख्या में लग रहे हैं। जहां मध्य प्रदेश के हजारों लाखों युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। कांग्रेस के राजकुमार राहुल बाबा और कमलनाथ ने वादा किया था कि सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर किसान का 2 लाख तक का कर्ज माफ हो जाएगा। साथ ही राहुल बाबा ने कहा था कि ऐसा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री साफ हो जाएगा।न किसान का कर्ज माफ हुआ और न ही मुख्यमंत्री हटाए गए थे। इस झूठे बचन के कारण लाखों किसान डिफाल्टर हो गए, कर्ज न चुकाने के कारण उन पर भारी ब्याज चढ गया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 लाख डिफाल्टर किसानों की ब्याज राशि माफ की जो लगभग 2023 करोड रुपए थी। एक तरफ कांग्रेस और कमलनाथ ने हर वर्ग को ठगने का काम किया, वचन देकर उसे पूरा नहीं किया और सरकार में आकर खजाना खाली है का रोना रोते रहे। वहीं मध्यप्रदेश में पुनः शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनते ही मध्य प्रदेश वासियों के सपने पूरे हो रहे हैं। मध्य प्रदेश वासियों ने अब तय कर लिया है एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार आयेगी जो उनके सपने पूरे करती है और जो उनके जीवन में खुशहाली ला रही है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं )
share