News Update :

MP को मिले 14 नए IPS, राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को हुआ IPS अवार्ड

भोपाल
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के लिए आईपीएस अवार्ड कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। वर्ष 2021 और 2022 दो साल के लिए 16 अफसरों को आईपीएस अवार्ड करने के लिए डीपीसी हुई थी, लेकिन आदेश 14 ही अफसरों को आईपीएस अवार्ड दिए जाने का हुआ।  दोनों वर्षो के लिए इन अफसरों की डीपीसी दो मई को दिल्ली में हुई थी।  वर्ष 2021 की डीपीसी में मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास को आईपीएस अवार्ड किया गया। वहीं वर्ष 2022 की हुई डीपीसी में विनोद कुमार सिंह, पदम विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे और डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को आईपीएस अवार्ड किया गया। 
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved