नगरीय विकास और आवास विभाग ने कटनी नगर निगम आयुक्त के पद से हटाए गए सत्येंद्र धाकरे की पदस्थापना का आदेश 1 दिन में बदल दिया। विभाग ने 31 जुलाई को जारी आदेश में पहले मुख्य नगरपालिका स्तर के अधिकारी सत्येंद्र धाकरे को आयुक्त नगर निगम कटनी के पद से हटाकर उन्हें उपसंचालक नगरीय प्रशासन पदस्थ किया था। इस आदेश के जारी होने के 3 घंटे बाद उनकी नवीन पदस्थापना निरस्त करते हुए उन्हें नगर निगम सिंगरौली का आयुक्त बना दिया गया। उनके स्थान पर कटनी नगर निगम आयुक्त का पद गुना नगर पालिका के सीएमओ विनोद कुमार शुक्ला को दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम सिंगरौली के कमिश्नर पवन कुमार सिंह को गुना नगरपालिका का सीएमओ बनाया गया है। इसके अलावा विभाग ने सहायक आयुक्त, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी की पदस्थापना नगर पंचायतों और नगर निगम व नगर परिषद में की है।

share