हैदराबाद : साउथ
फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी 60 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 22 अगस्त
1955 को मोगलथुर, नरासापुरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपने
बर्थडे के मौके पर शनिवार रात उन्होंने हैदराबाद में एक पार्टी होस्ट की।
इस मौके पर जहां, चिरंजीवी का पूरा परिवार मौजूद था। वहीं, सलमान खान,
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्रीदेवी, बोनी कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई
बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। कमल हासन, वेंकटेश, अलु
अर्जुन, राणा दग्गुबती, नागार्जुन, प्रकाश राज, चार्मी कौर और तमन्ना
भाटिया सहित साउथ इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स इस मौके पर स्पॉट किए गए।
पॉलिटिशियन वेंकैया नायडू भी चिरंजीवी को बर्थडे विश करने पहुंचे थे।
share





















