News Update :

आदेश श्रीवास्तव नहीं रहे, 5 साल से था कैंसर

मुंबई. जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव (49) की शुक्रवार देर रात मुंबई के कोकिलाबेन
अस्पताल में मौत हो गई। उन्हाेंने रात 12.30 बजे के करीब अंतिम सांसें लीं। कैंसर से पीड़ित आदेश 44 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी देना रोक दिया था, क्योंकि उन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा क्रिमेटोरियम में होगा। 
 
पांच साल पहले कैंसर का पता चला
उन्हें मल्टीपल मायेलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) था। पहली बार 2010 में उन्हें कैंसर का पता चला। कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने शराब और सिगरेट छोड़ दी थी। इसके अलावा, योग भी शुरू कर दिया। अपने इलाज के खर्चों की वजह से उन्हें अपनी हमर कार तक बेचनी पड़ी। आखिरी कुछ दिनों में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। बीते कुछ दिनों में कई बड़े एक्टर्स मसलन-शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनसे अस्पताल जाकर मुलाकात की थी। 
 
सेलेब्स ने जताया दुख
> महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आदेश के निधन पर दुख जताया। बिग बी ने लिखा- Aadesh Shrivastava passed away .. I lived my music with him .. I live without him now.. and perhaps my music too.."
>अभिनेता परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, "Very sad News...he was brilliant...his music in Baghban was too good...RIP Aadesh Shrivastava.."
>डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा, "Terrible. Terrible. Terrible News. Too young to Go Aadesh Shrivastava."
>सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने ट्वीट किया, "Sad to Hear about @iamaadesh #Adesh Shrivastav ji.. Great Soul.. Big Loss to Music Industry..#prayers"
 
कौन हैं आदेश श्रीवास्तव
>आदेश का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वे 100 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन विजयेता पंडित उनकी पत्नी हैं। उनके दो बच्चे हैं।
>आदेश ने 1994 में 'आओ प्यार करें' फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा।
>'चलते चलते', 'बागबान', 'वेलकम' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया।
>मशहूर टीवी शो 'सा रे गा मा पा' में वे जज के तौर पर भी नजर आए थे।
>बतौर म्यूजिक डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म 'वेलकम बैक' थी, जो शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी। शुक्रवार को ही उनका जन्मदिन था।
>उन्होंने कुछ गाने भी गाए। मसलन-गोरी नाल इश्क मिठा, गुस्ताखियां, शावा-शावा, सोना-सोना।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved