News Update :

14 पुलिसकर्मियों की ऐसी भी पदोन्नति, रिटायरमेंट के 6 माह पूर्व मानसेवी रैंक मिला पर न वेतन, न भत्ते मिलेंगे

भोपाल
पुलिस मुख्यालय ने विसबल मुख्यालय के आदेश के आधार पर 9 सहायक उपनिरीक्षकों को उप निरीक्षक और 5 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर मानसेवी पदोन्नति दी है। आदेश में कहा गया है कि छानबीन समिति की अनुशंसा पर इन्हें रिटायरमेंट के 6 माह पहले जीओपी के निर्देशों के पालन में धारण करने की तारीख से उच्च पद की मानसेवी रैंक दी गई है। मानसेवी रैंक धारण करने वाले कर्मचारियों को वेतन, मकान भाड़ा, भत्ता, पेंशन, यूनिफॉर्म अलाउंस किसी भी प्रकार के वित्तीय लाभ या प्रयोजन पाने की पात्रता नहीं होगी। इसके आधार पर किसी पदोन्नति का दावा भी नहीं किया जा सकेगा। मानसेवी रैंक का यह आदेश बिना किसी सूचना के निरस्त किया जा सकेगा।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved