News Update :

9 IAS के तबादले, 6 जिला पंचायत CEO हुए इधर से उधर

भोपाल
राज्य शासन ने 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। इस आदेश में 6 जिला पंचायत सीईओ इधर से उधर हुए है। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं, उनमें संतोष कुमार वर्मा सीईओ जिला पंचायत धार से अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास, डॉ गिरीश कुमार मिश्रा सीईओ जिला पंचायत दमोह से अपर आयुक्त आबकारी ग्वालियर, अजय श्रीवास्तव महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से सीईओ जिला पंचायत दमोह, किशोर कान्याल अपर कलेक्टर ग्वालियर से सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर, आशीष वशिष्ठ अपर कलेक्टर भोपाल से सीईओ जिला पंचायत धार, ऋजु बाफना सीईओ जिला पंचायत सतना से सीईओ जिला पंचायत जबलपुर, सलोनी सिडाना अपर मिशन संचालक एनएचएम से अपर कलेक्टर धार, पार्थ जायसवाल सीईओ जिला पंचायत शहडोल से सीईओ जिला पंचायत सिवनी, हरेंद्र नारायण अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल से सीईओ जिला पंचायत सतना पदस्थ किए गए हैं।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved