News Update :

बजट सत्र 22 फरवरी से, 33 दिन के सत्र में होंगी 23 बैठकें, अनुपूरक बजट भी आएगा

भोपाल
मध्‍यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र सोमवार 22 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र शुक्रवार 26 मार्च 2021 तक चलेगा। राज्‍यपाल द्वारा सत्र की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट के साथ चालू वित्त वर्ष की अन्य गतिविधियों को पूरा करायेगी। जो अध्यादेश लाये जा चुके हैं उनके विधेयक भी आएंगे 

विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी।सिंह के अनुसार विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्‍तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्‍तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे। इस सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी 2021 तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 11 फरवरी 2021 तक प्राप्‍त की जावेंगी जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में 16 फरवरी 2021 से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधान सभा का यह अष्‍टम सत्र होगा।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved