राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस पर जिलों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों के नाम तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा, मंत्री गोपाल भार्गव सागर, डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया, भूपेंद्र सिंह जबलपुर, तुलसी सिलावट इंदौर, ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर, ध्वजारोहण करेंगे। भोपाल में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्य अतिथि हो सकती हैं पर आज जारी 31 जिलों की सूची में भोपाल समेत 21 जिलों का नाम नहीं है। इन जिलों को लेकर अगले 2 -3 दिन में अतिथि फाइनल होने की उम्मीद है।
share