News Update :

अवैध शराब पर अंकुश लगाने वाणिज्यिक कर विभाग ने मांगे 400 होमगार्ड्स, होम ने दी परमिशन

भोपाल
अवैध शराब बिक्री रोकने के मामले में आबकारी अमले के आरक्षकों की कमी अब सरकार होमगार्ड सैनिकों के माध्यम से करेगी। इसके लिए वाणिज्यिक कर विभाग की डिमांड पर गृह विभाग ने 400 होमगार्ड्स की तैनाती शर्तों के साथ करने पर सहमति दी है। ये होमगार्ड जवान आबकारी विभाग के जिला और संभागीय कार्यालयों में सेवाएं देंगे और आबकारी अफसरों के साथ अवैध शराब की बिक्री रोकने और अमले की सुरक्षा के लिए निरीक्षण के दौरान साथ रहेंगे। सबसे अधिक 31 जवान भोपाल संभागीय कार्यालय को दिए गए हैं। इसके अलावा भोपाल जिला कार्यालय को 14, ग्वालियर, इंदौर में 25-25 और जबलपुर जिले को 20 और उज्जैन, छतरपुर को 15-15 जवान मिले हैं। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों उज्जैन और मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी अमले में वृद्धि करने और ऐसे हालातों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved